प्रागितिहास काल (Prehistory Era) प्रागितिहास काल इतिहास के उस काल को कहा जाता है जब मानव तो अस्तित्व में थे लेकिन जब लिखाई का आविष्कार न होने से उस काल का कोई लिखित वर्णन नहीं है।

मानव प्रागितिहास, पत्थर के उपकरण का उपयोग 3.3 मिलियन साल पहले होमिनिन्स और लेखन प्रणालियों के आविष्कार के बीच की अवधि है, प्रागैतिहासिक काल को ‘प्रस्तर युग’ भी कहते हैं
प्रागैतिहासिक काल से महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर
- आधुनिक मानव को क्या कहा जाता है? — होमोसेपियन
- आधुनिक मानव होमो सेपियन्स का प्रादुर्भाव किस काल में हुआ? — उत्तर पुरा पाषाण काल में
- प्रागैतिहासिक काल का एक गुण है? — लिखाई का आविष्कार नहीं हुआ था
- कपास के प्राचीनतम साक्ष्य कहाँ से प्राप्त हुए हैं? — मेहरगढ़ से
- किस काल को आखेटक तथा खाद्य संग्राहक काल कहा जाता है? — पुरापाषाण काल को
- किस युग को चालकोलिथिक युग कहा जाता है? — ताम्र पाषाण युग को
- कुत्ता को किस काल में पालतू पशु बनाया गया? — मध्यपाषाण काल
- कृषि का प्रथम साक्ष्य किस स्थल से प्राप्त हुआ? — मेहरगढ़ से
- चावल के प्राचीनतम साक्ष्य कहाँ से प्राप्त हुए हैं? — कोलडिहवा से
- ताम्बवती नाम से किस संस्कृति को जाना जाता है? — अहार संस्कृति को
- ताम्र पाषाण कालीन इनामगाँव बस्ती किस संस्कृति से सम्बन्धित है? — जोर्वे संस्कृति से
- ताम्र संचय सम्बन्धित है? — गेरूवर्णी मृद्भांड से
- दक्कन के अंश टीले क्या प्रदर्शित करते हैं? — नव पाषाण काल में मवेशी रखने वालों की बस्ती के अवशेष
- नव पाषाण काल में मानव था? — उत्पादक एवं उपभोक्ता
- नवदाटोली का उत्खनन किसने करवाया था? — एच. डी. सांकलिया ने
- नवदाटोली किस राज्य में अवस्थित है? — मध्य प्रदेश
- पहिये का आविष्कार किस काल में हुआ था? — नवपाषाण काल में
- पाषाण काल को कितने भागों में बाँटा गया है? — तीन भागो में
- पुरापाषाण काल में मनुष्यों की जीविका का मुख्य आधार क्या था? — शिकार
- पूरा पाषाण काल में मानव था? — आखेटक एवं खाद्य संग्राहक