भारत की सबसे लम्बी सुरंग कौन सी है? – 2023

दोस्तों, क्या आप जानते है Bharat Ki Sabse Lambi Surang Kaun Si Hai? अगर नहीं तो हमारे इस लेख को पूरा पढ़े। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे भारत की सबसे लंबी सड़क सुरंग कौन सी है और भारत की सबसे लंबी रेल सुरंग कौन सी है।

भारत देश ने हमेशा हर क्षेत्र में अपनी सफलता के झंडे गाड़े है तो भला टनल यानी सुरंग में पीछे क्यों रहे। आज केवल भारत में ही नहीं, दुनिया की सबसे लम्बी सुरंग भारत देश में है। इसके अलावा, अब भारत हवा में भी टनल बनाने की तैयारी कर रहा है जो हाइपरलूप के नाम से जानी जाती है।

खैर, चलिए, फ़िलहाल भारत की सबसे लम्बी सुरंग से जुड़ी जानकारी आपको देते है।

भारत की सबसे लम्बी सड़क सुरंग कौन सी है?

अगर आप भारत की सबसे लम्बी सड़क सुरंग के बारे में जानना चाहते है तो ये “डॉ॰ श्यामा प्रसाद मुखर्जी टनल” है और भारत की सबसे ऊँची जगह बनाई गयी सबसे लम्बी सड़क सुरंग का नाम अटल टनल है।

एक जगह से दूसरी जगह तक पहुँचने के लिए लोग सडको का ही इस्तेमाल करते है लेकिन अगर किसी को काफ़ी ऊपर बसे शहर जाना हो तो कोई भी दुर्घटना होने के ज्यादा चांस रहते है।

इन दुर्घटना से बचने के लिए सुरंग बनाई जाती है। ताकि सभी लोग अपनी-अपनी जगह बिलकुल सुरक्षित पहुँच सके।

अटल टनल (रोहतांग टनल)

अटल टनल को पहले रोहतांग टनल के नाम से जाना जाता था लेकिन बीजेपी सरकार ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के सम्मान में इस टनल का नाम अटल टनल कर दिया।

यह टनल 10000 फीट की ऊँचाई पर बनाई गई है जिसकी वजह से ये सबसे ऊंचाई पर बनने वाली दुनिया की सबसे लम्बी टनल है।

अटल टनल रोहतांग दर्रे के पास बनाई गई है जो लेह-मनाली को जोड़ने वाली 2-लेन हाईवे टनल है। इसकी चौड़ाई 10 मीटर और लंबाई 9।02 किमी है। इस टनल को बनाने की शुरुआत 28 जून 2010 में हुई थी और 3 अक्टूबर 2020 में बनकर पूरी हुई थी।

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी टनल

भारत की सबसे लम्बी सड़क मार्ग वाली टनल का नाम डॉ। श्यामा प्रसाद मुखर्जी टनल है जो चेनानी-नाशरी टनल और पत्नीटॉप सुरंग के नाम से भी जानी जाती है।

यह जम्मू-कश्मीर के राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर बनी हुई है। इसे बनाने का काम 23 मई 2011 को शुरू हुआ थे और सन 2017 में पूरा हुआ था। इस टनल को बनाने में कुल लागत 3720 करोड़ रूपये आई थी।

FAQs

भारत की सबसे पुरानी सुरंग कौन सी है?

चेनानी-नाशरी सुरंग जिसे पत्नीटॉप सुरंग के नाम से भी जाना जाता है।

विश्व की सबसे लंबी सड़क सुरंग कौन सी है?

विश्व की सबसे लंबी सड़क सुरंग लार्डल सुरंग है।

निष्कर्ष

तो दोस्तों, ये थी भारत की सबसे लम्बी सुरंग के बारे में कुछ जरुरी जानकारी। उम्मीद करते है कि आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आई होगी।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *