भारत का सबसे छोटा राज्य कौन सा है? | Bharat ka Sbse Chhota Rajya Kaun Sa Hai

भारत एक ऐसा देश है जो विभिन्न राज्यों से बना हुआ है जहाँ पर आपको हर राज्य में अलग भाषा, अलग संस्कृति, सुंदर धर्म के साथ-साथ अलग-अलग स्वादिष्ट खाना भी देखने के लिए मिलता है।
लेकिन क्या आपको पता है भारत का सबसे छोटा राज्य कौन सा है? अगर नहीं तो चलिए, हम आपको बताते है
भारत का सबसे छोटा राज्य कौन सा है?
दोस्तों, अगर क्षेत्रफल के हिसाब से बात करे तो भारत का सबसे छोटा राज्य गोवा है। ये राज्य भारत के दक्षिण-पश्चिम तट पर बसा हुआ है और कोंकण क्षेत्र का हिस्सा है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कोंकण क्षेत्र को पश्चिमी घाटों की मदद से दक्कन के उच्चभूमि से अलग किया है।
अब ये हिस्सा पर्ल ऑफ द ओरिएंट के नाम से दुनिया भर में मशहूर है। गोवा पूर्व और पश्चिम में कर्णाटक और उत्तर में महाराष्ट से घिरा हुआ है। पश्चिम दिशा में अरब सागर घाट है। गोवा की राजधानी पणजी है और यहाँ की भाषा कोंकणी है जो यहाँ के अधिकतर लोग बोलते है।
गोवा का बुनियादी ढांचा इतना जबरदस्त है जिसकी वजह से वित्त आयोग ने गोवा को भारत का अबतक का सबसे सर्वश्रेष्ट राज्य का ख़िताब दे दिया है।
गोवा एक ऐसा राज्य है जिसकी ख़ूबसूरती निहारने हर साल दुनियाभर से लोग यहाँ इक्कठे होते है। गोवा दुनिया का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है।
यहाँ के सफ़ेद रेत के समुंद्र तट, रात की पार्टी, धार्मिक स्थलों और विश्व विरासत-सूचीबद्ध वास्तुकला लोगो को अपनी और आकर्षित करती है। शायद ही कोई ऐसा युवा होगा जिसका सपना एक बार अपने जीवन में गोवा घुमने का ना हो।
Also read: भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है?
गोवा के प्राचीन समय में क्या नाम रहे है?
दोस्तों, क्या आपको पता है गोवा का शुरू से ही नाम गोवा नही रहा है। पहले इसे गोमांचला, गोपाकपट्टन, गोपाकपट्टम, गोपाकपुरी, गोवापुरी, गोवेम और गोमंतक के नाम से जाना जाता था।
इतिहास में तो गोवा को सिंदापुर, संदाबुर और महासपट्टम ऐतिहासिक नामो से भी जाना जाता हैं। गोवा एक सर्वश्रेष्ट राज्य होने के साथ-साथ कई तरह की वनस्पतियाँ और जिव-जंतु का संग्रशक भी है। यहाँ पर काफी एरिया में फैले हुए जंगल भी देखने के लिए मिल जायेंगे।
गोवा देश का चोथे नंबर का सबसे कम आबादी वाला राज्य है। यहाँ पर आप विभिन्न तरह का बेहद स्वादिष्ट समुंदरी भोजन खा सकते है।
निष्कर्ष
तो दोस्तों, उम्मीद करते है आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। अगर इस आर्टिकल से जुड़े आपके पास हमारे लिए कोई सुझाव है तो हमे नीचे कमेंट बॉक्स में जरुर बताएं। धन्यवाद!!!