|

भारत का सबसे गरीब राज्य कौन सा है? – 2023

भारत का सबसे गरीब राज्य कौन सा है

भारत में ऐसे बहुत से राज्य हैं जो बहुत अमीर हैं। लेकिन यहां कुछ राज्य ऐसे हैं, जो बहुत गरीब हैं। इन राज्यों का विकास न होने के कारण और वहां की जीडीपी कम है के वजह से ये राज्य गरीबों की सूची में आते हैं।

तो इस आर्टिकल में हम आपको भारत के ऐसे राज्य के बारे में बताएंगे जो सबसे ज्यादा गरीब है। तो चलिए जानते हैं:

भारत का सबसे गरीब राज्य कौन सा है?

बिहार भारत का सबसे गरीब राज्य है। नीति आयोग के एमपीआई के हिसाब से बिहार के बाद झारखंड, एमपी, यूपी और छत्तीसगढ़ भारत के सबसे गरीब राज्यों की सूची में शुमार हैं।

इस राज्य में कुपोषितों की संख्या भी बहुत ज्यादा है। स्कूली शिक्षा से विमुख जनसंख्या, मातृत्व स्वास्थ्य से विमुख जनसंख्या का प्रतिशत, स्कूल में मौजूदगी और खाना बनाने के ईंधन और बिजली से विमुख जनसंख्या के प्रतिशत के मामले में भी बिहार का बहुत ज्यादा खराब स्थान है।

बहुआयामी गरीबी सूचकांक में प्रमुख रुप से  सभी परिवार की वित्तीय स्थिति और कमी की स्थिति को देखा जाता है।

आखिर बिहार में गरीबी के मुख्य कारण क्या हैं?

बिहार का सीमा निर्धारित है। प्रतिवर्ष इस राज्य के एक हिस्से में बाढ़ तो दूसरे में सूखा होता है। सीमा के हिसाब से इस राज्य की जनसंख्या काफी घनी है।

बिहार की गरीबी के मुख्य कारण

  • भ्रष्टाचार
  • सरकारी दोषपूर्ण नीतियां
  • कृषि क्षेत्र उद्योगों का अभाव
  • बढ़ती जनसंख्या
  • शिक्षा नीति की विषमता

इस राज्य में गरीबी की मुख्य वजह है उद्योगों की कमी है। इस राज्य में कृषि आधारित उद्योग बहुत कम हैं। जो उद्योग पहले से थे उन्हें अव्यवस्थित शासन की वजह से बंद करना पड़ा।

इसके अलावा अच्छी शिक्षा की कमी की वजह से लोगों को जॉब न मिलने से इस राज्य में बहुत गरीबी है। वहीं, बिहार में जात पात को लेकर काफी राजनीति होती है।

सबको अपनी जाति के गुंडे और गुंडे राजनीतिज्ञ पर गर्व होता है। अक्सर इस राज्य के युवा देश की धाराओं के विपरीत चलते हैं।

Also read:

भारत का सबसे छोटा राज्य कौन सा है?

भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है?

निष्कर्ष

किसी भी राज्य के लिए गरीबी काफी बड़ी दुविधा है। इसे जड़ से उखाड़ने के लिए युद्ध स्तर पर कोशिश की जानी चाहिए। राज्य सरकार बिहार के विकास के लिये कदम उठा रही है।

उम्मीद है आपको यह पता चल गया होगा कि भारत का सबसे गरीब राज्य कौन सा है। इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ जरुर शेयर करें ताकि उन्हें भी इसकी जानकारी मिले।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *