भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है? | Bharat Ka Sabse Bada Rajya Kaun Sa Hai

इस पोस्ट में मैं आपको भारत का सबसे बड़ा राज्य का नाम, जनसंख्या में सबसे बड़ा राज्य का नाम की जानकारी दूंगा। भारत दक्षिण एशिया का एक राष्ट्र है। भूमि क्षेत्र के मामले में, भारत दुनिया का सातवां सबसे बड़ा देश है, जबकि जनसंख्या के अनुसार दूसरे स्थान पर है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि क्षेत्रफल और जनसंख्या दोनों के मामले में भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है? इस पोस्ट में आपको जवाब मिल जायेगा, तो चलिए पोस्ट शुरू करते हैं:
भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है (क्षेत्रफल के आधार पर)
क्षेत्रफल के आधार पर पर “राजस्थान” भारत का सबसे बड़ा राज्य है जिसका कुल क्षेत्रफल 342,239 वर्ग किलोमीटर है। राजस्थान की राजधानी जयपुर है।
कर्नल जेम्स टॉड ने राजस्थान राज्य का नामकरण किया था। इस राज्य में कुल 33 जिले हैं। राजस्थान पाँच राज्यों और एक राष्ट्र से घिरा हुआ है।
भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है (जनसंख्या के आधार पर)
भारत में सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य “उत्तर प्रदेश” हैं। यहाँ देश की कुल जनसंख्या का 16.51% है। ताजमहल, जिसे अक्सर “विश्व का आश्चर्य” कहा जाता है, उत्तर प्रदेश के एक जिले आगरा में स्थित है।
मथुरा, वृंदावन और मणिकर्णिका घाट उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से हैं।
FAQs
जनसंख्या के अनुसार उत्तर प्रदेश (UP) भारत का सबसे बड़ा राज्य है। UP की कुल जनसंख्या 199,812,341 हैं।
क्षेत्रफल के अनुसार राजस्थान भारत का सबसे बड़ा राज्य है। इसका क्षेत्रफल 342,239 वर्ग किमी है।
क्षेत्रफल के अनुसार भारत का सबसे छोटा राज्य गोवा है।
सिक्किम भारत का सबसे कम जनसंख्या वाला राज्य है। इसकी कुल जनसंख्या 610,577 है।
निष्कर्ष
आज इस लेख में आपने “भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है?” के बारे में जाना। उम्मीद हैं अब आप जान गए होंगे भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है।
अगर इस पोस्ट से जुड़ा कोई प्रश्न हैं तो निचे Comment Box में पूछ सकते हैं।