भारत का सबसे बड़ा मंदिर कौन सा है?

भारत का सबसे बड़ा मंदिर कौन सा है?

भारत को मंदिरों का देश कहा जाता है। देश में मंदिरों का निर्माण कई साल पहले से चल रहा है। वर्तमान समय में मंदिर देश के टूरिज्म में सबसे बड़ा उद्योग है। लोग केवल मंदिर को देखने के लिए बहुत दूर दूर से आते हैं।

जहां भारत के दक्षिण में मंदिरों की शैली पूरी तरह से अलग है। तो वहीं उत्तर भारत के मंदिर दक्षिण भारत के मुकाबले उतने बड़े और श्रेष्ठ नहीं हैं। चलिए इन सब बातों को छोड़कर ये जानते हैं कि भारत का सबसे बड़ा मंदिर कौन सा है।

भारत का सबसे बड़ा मंदिर

भारत का सबसे बड़ा मंदिर दक्षिण भारत के तमिलनाडु राज्य के तिरुचिरापल्ली शहर में स्थित है। यह मंदिर रंगनाथस्वामी मंदिर के नाम मशहूर है। यह मंदिर भगवान विष्णु जी का है।

यह मंदिर 108 दिव्य देषमों में शुमार है।  यह इतना विशाल है कि इसके परिक्षेत्र में पूरा तिरुचिरापल्ली बसा है। 156 एकड़ में बना रंगनाथस्वामी मंदिर दक्षिण भारत में बेहद मशहूर है। यहां हिन्दू धर्म के सभी लोग भगवान विष्णु के दर्शन करने जाना चाहते हैं।

8-9वीं शताब्दी में इस मंदिर का निर्माण हुआ था। यह मंदिर इतना बड़ा है कि सांस्कृतिक विरासत संरक्षण के लिए इसे यूनेस्को एशिया प्रशांत मेरिट पुरस्कार दिया गया था।

आपको बता दें कि दक्षिण भारत के अत्यधिक दीर्घ मंदिरों को द्रविण शैली कारीगरी में बनवाया गया है। इस वजह से आपको श्री रंगनाथस्वामी जी के मंदिर में भी द्रविड़ शैली देखने को मिलेगी। तिरुचिरापल्ली में स्थित इस मंदिर की धरती को वैकुण्ठ माना जाता है।

आपको बता दें कि इस मंदिर में करीब 1000 साल पुरानी ममी को हिफाजत से रखा हुआ है। रंगनाथस्वामी मंदिर का परिसर 7 संकेंद्रित दीवारी अनुभागों और 21 गोपुरम से निर्मित है। मंदिर की चोटियों को गोपुरम कहते हैं। रंगनाथस्वामी मंदिर के गोपुरम से श्रीलंका के तट को बहुत आसानी से देख सकते हैं।

आपको बता दें कि यह मंदिर इतना बड़ा है कि 7 प्राकर्मों दीवारों में से, 3 का प्रयोग निजी व्यावसायिक चीजों जैसे रहने के लिए, रेस्टोरेंट और दूसरी चीजों के लिए किया जाता है।

FAQs

एशिया का सबसे बड़ा मंदिर कौन सा है?

एशिया में कई बड़े मंदिर हैं, लेकिन सबसे बड़ा मंदिर अंगकोर वाट (Angkor Wat) कंबोडिया में स्थित है। अंगकोर वाट एक हिन्दू मंदिर है जो 12वीं से 13वीं शताब्दी में बनाया गया था।

भारत का सबसे पुराना मंदिर कौन सा है?

मुंडेश्वरी देवी का मंदिर बिहार देश का सबसे प्राचीन मंदिर माना जाता है।

निष्कर्ष

भारत में बहुत से भव्य और विशाल मंदिर हैं। जिनमें से सबसे विशाल रंगनाथस्वामी मंदिर है।

उम्मीद है कि अब आपको पता चल गया होगा कि भारत का सबसे बड़ा मंदिर कौन सा है। इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ जरुर शेयर करें ताकि उन्हें भी इसकी जानकारी मिले।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *