जानिए भारत का सबसे बड़ा बंदरगाह कौन-सा है?

भारत का सबसे बड़ा बंदरगाह कौन सा है?

पुराने समय से ही समुद्र मार्ग व्यापार और यातायात का मुख्य साधन रहा है। समुद्र के रास्ते से भारी मात्रा में बहुत प्रकार के समान का ट्रेड होता रहा है।

ऐसा इसलिए है क्योंकि यातायात का सबसे सस्ता और आसान साधन समुद्र है। और यही कारण है कि आज के समय में भी समान भेजने और प्राप्त  करने के लिए समुद्र का प्रयोग किया जाता है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत का सबसे बड़ा बंदरगाह कौन सा है? इस लेख में हम आपको बताएंगे कि भारत में सबसे बड़ा बंदरगाह कौन सा है और इस बंदरगाह पर क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं। तो चलिए जानते हैं:

भारत का सबसे बड़ा बंदरगाह कौन सा है?

भारत का सबसे बड़ा बंदरगाह मुंबई में है, जिसे जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह के नाम से जाना जाता है। यह बंदरगाह भारत के सबसे प्राचीन ब्रिटिश काल के बंदरगाहों में से एक है। यह एक प्राकृतिक बंदरगाह है।

यहां आप किसी भी मौसम में जा सकते हैं। यह बंदरगाह समुद्र के प्रभाव से पूरी तरह महफूज है। इसके पास एक नौवहन चैनल के जरिए अरब सागर तक पहुंच है।

मुंबई के इस बंदरगाह को न्हावा शेवा बंदरगाह नाम से भी जानते हैं। यह नाम पास में स्थित दो गांव न्हावा और शेवा को जोड़कर बनाया गया है।

जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह की स्थापना

26 मई, 1989 में भारत सरकार द्वारा जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह की स्थापना की गई थी। महाराष्ट्र राज्य के मुंबई के दक्षिण में यह बंदरगाह स्थित है। जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह अरब सागर के तट पर मौजूद है।

प्रमुख रुप से बड़े जहाजों के लिए इस बंदरगाह की स्थापना हुई है। जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह पर जहाजों में कंटेनर चढ़ाने, उतारने और प्रबंध करने का बेहतरीन इंतजाम है। इस बंदरगाह का निर्माण मुंबई के ट्रांसपोर्ट को कंट्रोल करना है।

इस बंदरगाह पर मौजूद आधुनिक सुविधाएं

जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह सबसे कुशल, सुरक्षित और सुरक्षित कार्गो हैंडलिंग सेवाएं देता है। वैश्विक अग्रणी टर्मिनल ऑपरेटरों ने एक्जिम व्यापार को विश्व स्तरीय सेवाएं प्रदान करने के लिए जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह में अत्याधुनिक सुविधाएं दी हैं।

इसमें सामान्य कार्गो के लिए एक लिक्विड बल्क टर्मिनल, 5 कंटेनर टर्मिनल और एक शैलो वाटर बर्थ है।

यह बंदरगाह अच्छी रेल व सड़क कनेक्टिविटी, 34 पास के सीएफएस, 50 आईसीडी के साथ रेल कनेक्टिविटी, हवाई अड्डे, मुंबई, पुणे, नासिक शहर और इसके औद्योगिक क्षेत्र इत्यादि जैसे श्रेष्ठ बैकअप बुनियादी ढांचे के साथ अच्छी तरह से समर्थित हैं।

निष्कर्ष

इस पोस्ट में हमने आपको बताया कि भारत का सबसे बड़ा बंदरगाह कौन सा है? मुंबई में भारत का सबसे बड़ा बंदरगाह है और इसे जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह के नाम से भी जाना जाता है।

यह भारतीय व्यापार और वाणिज्य के लिए महत्वपूर्ण स्थान है और यहां विभिन्न प्रकार की सामग्री और माल को चलाया जाता है। इस बंदरगाह का उपयोग भारत के समूचे क्षेत्र के लिए भी किया जाता है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *