भारत में सबसे बड़ा, महंगा, लम्बा, ऊँचा, ठंडा

भारत एक विशाल देश है जो अनेक संस्कृतियों, भाषाओं और प्राकृतिक सुंदरताओं से भरपूर है। यहाँ पर अनेक सबसे बड़े, सबसे लम्बे और सबसे ऊँचे संरचनाएं हैं जो देश के स्वागत करने वालों को प्रभावित करती हैं।

इन स्थलों का अनुभव करना अनूठा होता है। इन संरचनाओं की बेहतरीन जानकारी और इन्हें देखने के अनुभव के बारे में जानने के लिए इस लेख को पढ़ें।

भारत का सबसे महंगा होटल कौन सा है?

भारत का सबसे महंगा होटल राजस्थान के जयपुर का रामबाग पैलेस है। यह पैलेस भारत के सबसे महंगे होटलों की सूची में शुमार है। रामबाग पैलेस जयपुर के पूर्व राजा का प्रामाणिक निवास स्‍थान है। साल 1835 में इस पैलेस का निर्माण किया गया था, फिर बाद में इसे होटल बना दिया गया। रामबाग पैलेस विश्व के सबसे बेहतरीन आलीशान महलों की सूची में शुमार है।

आपको बता दें कि इस होटल में 78 एयर कंडीशन्ड लग्जरी कमरे बने हैं। रामबाग पैलेस के कमरों में ही मिनी बार है। इस होटल में बने कमरों के अंदर हाई डेफिनेशन टीवी, डीवीडी प्लेयर और इंटरनेट का उपयोग करने जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

मशहूर ट्रैवल प्लस लेजर इंडियाज बेस्ट अवॉर्ड्स 2021 में रामबाग पैलेस को ही श्रेष्ठ लग्जरी होटल का पुरुस्कार मिला। हर साल यह पुरुस्कार इस मैगजीन के पाठकों के वोटों के बुनियाद पर दिया जाता है।

रामबाग पैलेस के किराए की बात करें तो इसके भिन्न कमरे और सुईट का चार्ज ढाई लाख से 10 लाख रुपए तक का है। इस होटल में एक मास्टर बेडरूम के साथ ड्रेसिंग एरिया और एक रॉयल डाइनिंग रूम भी है।

इसके साथ ही यहां एक बड़ा और खुबसूरत स्विमिंग पूल भी बना है। जिसमें कई सुविधाएं दी गई हैं। इसके अलावा यदि आप गेम खेलने का शोक रखते हैं तो यहां जीवा ग्रांडे स्पा, पोलो गोल्फजकूजी, फिटनेस हब, आउटडोर स्विमिंग, वॉकिंग ट्रेल, योग मंडप में योग इत्यादि जैसी सुविधाएं मौजूद हैं।

भारत की सबसे ऊँची मूर्ति कौन सी है?

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी भारत की सबसे ऊंची मूर्ति है। यह मूर्ति सरदार वल्लभभाई पटेल की है जो गुजरात के नर्मदा जिले के केवड़िया में साधु आइलैंड पर स्थित है। इस स्टैच्यू की लम्बाई 182 मीटर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 अक्टूबर 2018 को इसका अनावरण किया था। यह विश्व की सबसे ऊंची मूर्ति है।

स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से दोगुनी है यह मूर्ति

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी अमेरिका में स्थित स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से दोगुनी है। इसकी लंबाई 182 मीटर है लेकिन स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की लंबाई 93 मीटर है।

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी से जुड़ी रोचक जानकारी

  • स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की लंबाई 182 मीटर है जिसकी वजह से आप 7 मीटर की दूरी से आसानी से इसे देख सकते हैं।
  • इस स्टैच्यू में 2 लिफ्ट हैं, जिसके जरिए से आप इसके हार्ट तक जा सकते हैं।
  • कारीगरों द्वारा इस मूर्ति के निर्माण हेतु इसे चार भागों में बांटा गया है, जो कि इस प्रकार है मॉक-अप, 3डी, स्कैनिंग तकनीक, कंप्यूटर न्यूमैरिकल कंट्रोल प्रोडक्शन तकनीक।
  • इस मूर्ति को बनाने के लिए भारतीय मजदूरों के साथ-साथ चीनी मजदूरों ने भी कार्य किया था।
  • इस प्रतिमा का निर्माण कुछ इस तरह हुआ है कि यदि भूकंप जैसी परिस्थित होगी तो भी इस मूर्ति को कोई भी नुकसान नहीं होगा।
  • इस स्टैच्यू में खासकर 4 धातुओं का प्रयोग हुआ है। इसमें 85 प्रतिशत तांबे का प्रयोग किया गया है। इसकी वजह से इसमें जंग नहीं लगेगी।
  • स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का कुल भार 1700 टन है।
  • इसका निर्माण करने के लिए 18500 मीट्रिक टन रिइनफोर्समेंट बार्स और 5700 मीट्रिक टन स्ट्रक्चरल स्टील का प्रयोग हुआ है। साथ ही इसमें 22500 मीट्रिक टन सीमेंट का प्रयोग हुआ है।

लौह पुरुष की इस मूर्ति का निर्माण करने के लिए लगभाग 46 महीनों का समय लगा था। 21 अक्टूबर 2013 को इसकी आधारशिला रखी गई थी।

भारत में किस राज्य की सबसे लंबी तटरेखा है?

भारत में सबसे लंबी तटरेखा गुजरात राज्य की है। इस तटरेखा की कुल लंबाई करीब 1600 किलोमीटर है। भारतीय स्थल सीमा करीब 15,200 किलोमीटर है। बता दें कि अंडमान और निकोबार और लक्षद्वीप संहित धरती के समुद्र किनारे की कुल लंबाई 7,516.6 किलोमीटर है। हमारे देश में गोवा सबसे छोटी तटरेखा वाला राज्य है। गोवा की तटरेखा की कुल लंबाई सिर्फ 101 किलोमीटर है। देश में 28 में से 9 राज्य एक तटीय रेखा शेयर करते हैं।

गुजरात की तटरेखा अरेबियन सी से घिरी हुई है। यहां 41 बंदरगाह हैं जिनमें एक बड़ा और 40 मध्यवर्ती या छोटे हैं। गुजरात में दीव, द्वारका, पोरबंदर, इत्यादि नाम के समुद्र तट हैं।

भारत में शीत ऋतु सबसे ठंडी कहां होती है?

समुद्र तल से करीब 3280 मीटर की ऊंचाई पर बसा एक बेहद ठंडा और आकर्षक शहर है द्रास। यह खुबसूरत शहर जम्मू कश्मीर के कारगिल जिले में स्थिति है। यह देश का सबसे ठंडा गंतव्य है। विश्व की यह दूसरी सबसे ठंडी जगह में आता है।

आपको बता दें कि वर्ष 1995 में सर्दियों के दौरान यहां का तापमान -60 डिग्री पहुंच गया था। यही कारण है कि इसको विश्व का दूसरा सबसे ठंडा प्रदेश माना जाता है। इस शहर में लगभग 1021 की आबादी बस्ती है। इस आबादी में 64 प्रतिशत पुरुष और 36 प्रतिशत महिलाएं हैं।

यह शहर कारगिल से लगभग 56 किलोमीटर की दूरी पर स्थिति है। यहां रहने वाले लोगों को दर्द कहते हैं। द्रास में दर्दीक भाषा, शीना बोली जाती है। देश की सबसे ठंडी जगह होने की वजह से यह पर्यटकों का स्थल भी है। द्रास में ट्रैवलर्स इस जगह की खूबसूरती और ठंड का आनंद लेने आते हैं।

भारत में सबसे अधिक बारिश कहां होती है?

भारत में सबसे अधिक बारिश मेघालय के मासिनराम में होती है। सबसे अधिक बारिश होने कीवजह से मासिनराम का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज हो चुका है। यहां लगभग 11,871 मिलीमीटर बरसात होती है। बंगाल की खाड़ी के नजदीक होने के कारण यहां बेहद नमी है।

1491 मीटर ऊंची खासी पहाड़ियों की वजह से ये नमी संघनित भी हो जाती है। मासिनराम में इतनी ज्यादा बारिश होती है कि रियो डी जनेरियो में स्थित 30 मीटर ऊंचे स्टैच्यू ऑफ क्राइस्ट के घुटने भी डूब सकते हैं। लोगों का ऐसा कहना है कि साल 1985 में मासिनराम में 26,000 मिलीमीटर बरसात हुई थी। ये अबतक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है।

मुश्किलों से भरा है यहां का जीवन

किसी भी जगह रहने वाले लोगों का जीवन वहां की जलवायु पर अत्यधिक निर्भर करता है। यहां के लोगों का काम-काज, पहनावा और खान-पान सब कुछ अलग होता है। इन हिस्सों में लगातार बारिश होनी की वजह से यहां खेती करने की कोई संभावना नहीं होती।

इस कारण से यहां सभी चीजें दूसरे गांव या शहरों से मंगवाई जाती हैं। मंगवाए गए सामानों को प्लास्टिक में लपेटकर ड्रायर से सुखाकर बाजार में बेंचते हैं। मासिनराम में लोग हमेशा अपने साथ बांस से बनी छतरियां रखते हैं।

बारिश के कारण यहां की सड़कें काफी जल्दी खराब हो जाती हैं। इस वजह से लोगों का काफी वक्त तो इन्हें ठीक करने में ही लग जाता है। यदि आप यहां घूमने का मन बना रहे हैं तो अप्रैल से जून तक का समय सबसे अच्छा है। इस समय में यहाँ का वातावरण काफी खूबसूरत और शांत रहता है।

निष्कर्ष

इस लेख में हमने भारत के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित विशेष स्थलों के बारे में जानकारी दी है। हमने बताया कि भारत में सबसे महंगा होटल कौन सा है? भारत की सबसे ऊँची मूर्ति कौन सी है? हमने बताया कि किस राज्य की सबसे लंबी तटरेखा है, जो गुजरात में स्थित है। और भारत में शीत ऋतु सबसे ठंडी कहां होती है, जो लद्दाख में स्थित है।

भारत एक विशाल देश है जो अनेक संस्कृतियों और विभिन्न स्थानों से भरपूर है। इन स्थानों में से कुछ दुनिया भर के टूरिस्टों को आकर्षित करते हैं, जबकि कुछ भारत के लोगों के लिए विशेष महत्व रखते हैं।

इसलिए, भारत के विभिन्न क्षेत्रों को अनुभव करना एक अनूठा अनुभव होता है। यहाँ पर स्थित स्थानों की खूबसूरती, ऐतिहासिक महत्व और साथ ही साथ उनसे जुड़े रोमांचक अनुभव यादगार होते हैं।